ग्रेटर नोएडाः रफ्तार की मार, खड़े ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ग्रेटर नोएडाः ग्रेटर नोएडा से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यह हादसा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह हुआ. इस दुर्घटना में कार में सवार पिता-पुत्र और पत्नी सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

अपने निवास पर जा रहे थे कार सवार
जानकारी के अनुसार, काशीराम कॉलोनी घोड़ी बछेड़ी निवासी पांच लोग कार से निठारी अस्पताल से दादरी थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी अपने निवास पर जा रहे थे. इसी दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे खड़े खराब ट्रक से कार की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार की अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

चालक ने मौके पर तोड़ा दम
इस हादसे में कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य करते हुए अन्य घायलों को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने सभी व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया.

मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत सुबह करीब 6 बजे वैगनआर कार खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में पिता-पुत्र और पत्नी सहित पांच लोगों की मौत हो गई.

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी ने बताया
ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी ने बताया कि हादसे में वैगनआर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक अन्य चार घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया. शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

Latest News

करनाल में राहुल पर बरसे अमित शाह, कहा- घुसपैठियों को बचाने की राजनीति कर रही कांग्रेस

Amit Shah Visit To Haryana: आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के दौरान पर हैं. उन्होंने करनाल में...

More Articles Like This

Exit mobile version