ग्रेटर नोएडा: पत्नी को जलाकर मारने के आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां सिरसा चौराहे के पास पत्नी निक्की को जलाकर मार डालने के आरोपी विपिन का पुलिस ने एनकाउंटर किया है.

बताया जा रहा है कि विपिन के पैर में लगी गोली है. विपिन के ऊपर अपनी पत्नी को जलाकर मारने का आरोप है. मेडिकल कराने के दौरान उसने भागने की कोशिश की थी. इस दौरान पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. वो ना पुलिस का सपोर्ट कर रहा था, ना सही से जानकारी दे रहा था. पुलिस की जांच टीमें उसके परिवार के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए बनाई गई है. अब तक परिवार के लोग फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

विपिन का एनकाउंटर- India TV Hindi

पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा था विपिन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी विपिन ने पुलिस की पिस्टल छीनकर फरार होने की कोशिश की, उसी दौरान पुलिस ने भागते हुए विपिन के पैर में गोली मारी, जिससे वह घायल हो गया और उसको पकड़ लिया.

घायल विपिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पेरिफेरल से 2 किलोमीटर पहले सिरसा चौकी एरिया में विपिन का एनकाउंटर हुआ है. टीम में कासना थाने के एसएचओ, सिरसा चौकी इंजार्च शामिल थे.

आरोपी विपिन ने कहा

आरोपी विपिन ने कहा कि मैने नहीं मारा है, मैने कुछ नहीं किया है. वो अपने आप मरी है. उसने आगे कहा कि मियां बीवी  में लड़ाई होती रहती है, इस बारे में मुझे कुछ नहीं कहना है.

मालूम हो कि विपिन ने अपनी पत्नी निक्की को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर हत्या कर दी थी. यह मामला दो दिनों से सुर्खियों में है. पुलिस ने निक्की के पति विपिन के अलावा उसके जेठ और सास-ससुर को भी मुख्य आरोपी बनाया है. विपिन ने मासूम बच्चे के सामने पत्नी निक्की की आग लगाकर हत्या की थी और फरार हो गया था.

जाने क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के कासना कोतवाली इलाके के सिरसा गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की क्रूरता से हत्या कर दी गई थी. ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को बर्बरता से पीटा और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया.

गंभीर रूप से झुलसने पर महिला की बहन उसे पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले गई, दो अस्पताल बदले, लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. दिल दहलाने वाली इस घटना के बाद मृतका महिला की बहन और परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

रूपबास गांव निवासी भिकारी सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री कंचन (29 वर्ष) और निक्की (27 वर्ष) की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित और उसके भाई विपिन से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और सभी सामान दिया था, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपये की मांग करने लगे.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This