ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन हॉस्टल में दो मजदूरों की हत्या से सनसनी, लहूलुहान पड़े मिले दोनों के शव

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा स्थित सीताराम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में दो मजदूरों की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई है. दोनों के शव हॉस्टल परिसर के एक कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए.

दो दिन पहले ही यहां पहुंचे थे

निर्माणाधीन हॉस्टल में हाल ही में तीन मजदूर काम करने के लिए आए थे. बताया जा रहा है कि ये लोग माली का काम करने के लिए दो दिन पहले ही यहां पहुंचे थे और परिसर में ही बने एक कमरे में रह रहे थे. शुक्रवार सुबह जब अन्य कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर संदेह जताया तो अंदर जाकर देखा गया. कमरे के भीतर दो मजदूरों के शव खून से लथपथ पड़े मिले, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

कमरे के भीतर खून के निशान और संघर्ष के संकेत

घटना की जानकारी मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर अपने कब्जे में ले लिया. कमरे के भीतर खून के निशान और संघर्ष के संकेत मिलने की बात सामने आ रही है. पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े किसी संदिग्ध की पहचान की जा सके. पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद या किसी पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है, हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगा.

आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल

तीसरे मजदूर की तलाश भी की जा रही है, क्योंकि घटना के बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. घटना के बाद निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों और आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें. बंगाल में विधानसभा भंग होने के बावजूद अड़ी हैं ममता बनर्जी, सोशल मीडिया प्रोफाइल में ‘मुख्यमंत्री’ का टैग बरकरार

Latest News

Shardiya Navratri 2026 2nd Day: नवरात्रि के दूसरे दिन ऐसे करें मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2026) की शुरुआत हो गई है. आज नवरात्रि का दूसरा दिन है....

More Articles Like This

Exit mobile version