गुजरात: भरूच की केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बीच लगी भीषण आग, कई मजदूर झुलसे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गुजरात: गुजरात से बड़ी खबर सामने आई है. यहां भरूच जिले के झगड़िया स्थित जीआईडीसी क्षेत्र में मेट्रोपोलिटन एक्सीकेम नाम की कंपनी में अचानक जोरदार विस्फोट के बीच भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. विस्फोट की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कई टेंडर तुरंत मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कई झुलसने और घायल होने की खबर सामने आई है. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग इतनी भीषण थी कि धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहे थे. फिलहाल, आग पर काबू पाने का प्रयास जारी हैं और विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस और प्रशासन भी मौके पर मौजूद हैं.

Latest News

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानिए पूजा का समय और नियम

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष माह की शुरुआत हो रही है. पितृपक्ष का समय पितरों को अर्पित है....

More Articles Like This

Exit mobile version