Gujarat: वडोदरा में झील में पलटी छात्रों से भरी नाव, 6 बच्चों की मौत की खबर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

वडोदराः गुजरात से भीषण हादसे की खबर आ रही है. यहां गुरुवार को वडोदरा में स्कूली छात्रों से भरी नाव हरणी झील में पलट गई. बताया जा रहा है कि नाव में 27 बच्चे सवार थे. मिली जानकारी के मुताबिरक, हरणी की मोटनाथ झील में ये बच्चे नौका विहार कर रहे थे, तभी ये हादसा हो गया. इस हादसे में अब तक 6 बच्चों की मौत की खबर आ रही है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गई. लापता बच्चों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है और अब तक 10 बच्चों को बाहर निकाला गया है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नाव में करीब 27 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि इनमें 23 से 24 छात्र शामिल थे और एक शिक्षिका नाव पर मौजूद थी. खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू टीम ने ऑपरेशन शुरू कर दिया था और बच्चों को झील से बाहर निकाला जा रहा था.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This