गुजरात: भरूच में फैक्ट्री के स्टोरेज टैंक में विस्फोट, चार मजदूरों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भरूचः गुजरात में बड़ा हादसा हुआ है. यहां भरूच जिले के अंकलेश्वर जीआईडीसी क्षेत्र में एक इंडस्ट्रियल यूनिट के स्टोरेज टैंक में विस्फोट हो गया. इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई. यह हादसा मंगलवार की दोपहर हुआ. दुर्घटना की जानकारी पुलिस ने दी है.

पुलिस अधीक्षक मयूर चावड़ा ने बताया
भरूच के पुलिस अधीक्षक मयूर चावड़ा ने बताया कि यह विस्फोट उस वक्त हुआ, जब मजदूर डिटॉक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के परिसर के अंदर एक स्टोरेज टैंक के ऊपर काम कर रहे थे. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है. विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के कारणों के सही पता चल सकेगा.

Latest News

Surya Jal Samagri: सूर्य को अर्घ्य देते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानिए रविवार और रोजाना के जल में क्या है अंतर

Surya Jal Samagri: नवग्रह में भगवान सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का...

More Articles Like This

Exit mobile version