गुजरात पटाखा फैक्ट्री अग्निकांडः अब तक 18 की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गुजरात: मंगलवार की सुबह गुजरात के बनासकांठा में दर्दनाक हादसा हुआ. यहां पर एक पटाखा फैक्ट्री में भयानक आग लग गई. इस हादसे में 18 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है ​कि यहां पर एक बॉयलर फटने के बाद यह हादसा हुआ. भीषण धमाके से पूरी फैक्ट्री में आग लग गई. बचाव दल को अब तक मलबे से 18 शव मिले हैं. यह धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री की स्लैब भरभराकर गिर गया. इसमें कई मजूबर दब गए. मरने वाले सभी मजदूर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे.

पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ दर्ज किया केस

पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ BNS की धारा 304 के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हैं. ऐसा बताया जा रहा है यहां पर पटाखे को बनाने की प्रक्रिया चल रही थी. जबकि इसके पास मात्र पटाखे को बेचने का ही लाइसेंस था. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह हादसे काफी दर्दनाक था. इस मुश्किल समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. उन्होंने प्रशासन को राहत और बचाव कार्य को तेज करने का निर्देश दिया है.

सीएम भूपेंद्र पटेल की आर्थिक सहायता की घोषणा

सीएम भूपेंद्र पटेल ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को चार लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. पटेल ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘डीसा में एक पटाखा गोदाम में आग लगने और स्लैब गिरने से श्रमिकों की मौत की घटना दिल दहला देने वाली है. दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों के साथ में मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.’

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This