Gurugram: निर्माणाधीन मंदिर की दीवार गिरी, 5 मजदूर मलबे में दबे, एक की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Wall Collapsed in Gurugram: दिल्ली से सटे गुरुग्राम से बड़ी खबर आ रही है, सोमवार को यहां बड़ा हादसा हो गया. सेक्टर 15 के पार्ट 2 में निर्माणाधीन जगन्नाथ मंदिर की दीवार ढह गई. इस दौरान पांच मजदूर मलबे में दब गए. एक मजदूर की मौत हो गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा बचाव दल
हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे बचाव दल ने सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू चलाया, जिसके बाद सभी को बाहर निकाल लिया गया. घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई. डॉक्टरों ने चार की हालत ठीक बताया है.

मिट्टी दरकने से गिरी दीवार
मालूम हो कि सिविल लाइन स्थित जगन्नाथ मंदिर में बेसमेंट कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था, जिसमें काफी मजदूर काम कर रहे थे. बेसमेंट में मिट्टी दरकने से पास में मौजूद बिजली बोर्ड की दीवार नीचे से मजदूरों पर गिर गई, जिसमें एक मजदूर चंद्रपाल (26) की मौत हो गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Latest News

Tech Tips: बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के भी फोन की डिस्प्ले रहेगी सुरक्षित, इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

अगर आप फोन में स्क्रीन प्रोटेक्टर इस्तेमाल नहीं करते हैं तो कुछ आसान सावधानियां अपनाकर डिस्प्ले को खरोंच से काफी हद तक बचाया जा सकता है. जानिए फोन की स्क्रीन को सुरक्षित रखने के आसान तरीके.

More Articles Like This

Exit mobile version