Hardoi Accident: ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, छह लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tragic Accident In Hardoi: यूपी के हरदोई से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. इस हादसे में जहां छह लोगों को दर्दनाक मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए. हादसे की वजह से मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर हरदलमऊ गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दिया. टक्कर के बाद ऑटो पलट गया. इस हादसे में ऑटो में सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद मार्ग पर आवागमन में अवरोध उत्पन्न हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया. पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया. पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This