हरियाणा: सर्विस रिवॉल्वर से नग्गल थाना प्रभारी को लगी गोली, हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ambala Crime: अंबाला से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां शनिवार को दोपहर नग्गल थाना एसएचओ कर्मवीर सिंह की गोली लगने से मौत हो गई. हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली कैसे लगी, लेकिन पास में ही उनकी सर्विस रिवॉल्वर पड़ी मिली है, जिससे आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप के बीच शोक की लहर दौड़ गई. उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल शव को अंबाला के नागरिक अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

गोली एसएचओ छाती के आरपार हो गई. मूल रूप से कुरुक्षेत्र जिले के रामगढ़ रोड के रहने वाले सब-इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह पिछले एक साल से नग्गल थाने में एसएचओ के पद पर कार्यरत थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version