Haryana: कांग्रेस प्रत्याशी को HC से झटका, सरेंडर नहीं किया तो होगी गिरफ्तारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haryana: कांग्रेस प्रत्याशी को हाईकोर्ट से झटका लगा है. पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने समालखा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार धर्म सिंह छोक्कर की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं. सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि छोक्कर बुधवार तक आत्मसमर्पण कर दें, नहीं तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी.

मंगलवार को सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार व ईडी ने धर्म सिंह छोक्कर से जुड़े आपराधिक मामले का ट्रायल कोर्ट का रिकॉर्ड पेश किया.

मालूम हो कि याचिका दाखिल करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह ने याचिका में दावा किया था कि गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद प्रवर्तन निदेशालय कोई कार्रवाई करने में विफल रही हैं. निर्वाचन क्षेत्र में छोक्कर खुलेआम घूम रहे हैं.

याचिका में आरोप लगाया गया है कि समालखा सीट से धर्म सिंह छोक्कर आपराधिक मामला दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी के डर के बिना चुनाव लड़ रहे हैं. याचिकाकर्ता ने कहा कि पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ ईडी ने अदालतों में कहा कि वे आरोपी का पता लगाने में असमर्थ हैं, जबकि आरोपी खुलेआम प्रचार कर चुनाव लड़ रहा है.

याची ने कहा कि अधिकारी छोक्कर के साथ मिल कर अदालतों को गुमराह कर रहे हैं. याचिकाकर्ता ने ईडी को धर्म सिंह छोक्कर के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि ईडी और राज्य सरकार आरोपी विधायक को उनके राजनीतिक रसूख के कारण अनुचित लाभ दे रही है.

Latest News

पीएम मोदी 17 सितंबर को करेंगे ‘सेमीकॉन इंडिया’ के पांचवें सत्र का उद्घाटन, 240 से ज्यादा इंटरनेशनल कंपनियां होंगी शामिल

SEMICON India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन...

More Articles Like This

Exit mobile version