हरियाणाः शराब के नशे में गालियां दे रहा था दामाद, ससुर ने रोका तो मारी गोली

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बहादुरगढ़: हरियाणा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां बहादुरगढ़ में छोटी सी बात को लेकर एक दामाद ने गोली मारकर ससुर की हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद आरोपी की तलाश में जुट गई.

मांडौठी गांव में हुई वारदात
यह वारदात मांडौठी गांव में देर रात हुई. बताया गया है कि दामाद शराब के नशे में घर के बाहर गालियां दे रहा था. इसी दौरान ससुर संजय की उसको समझाने के लिए बाहर आया, जहां दामाद ने ससुर को गोली मार दी. गंभीर हालत में परिजन संजय को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां पर उसकी मौत हो गई.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों के घटना के संबंध में जानकारीली. मृतक संजय के भाई संदीप की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.

मृतक संजय के भाई ने बताया
मृतक संजय के भाई संदीप ने पुलिस को बताया कि करीबन पांच साल पहले मृतक की बेटी रिंकी की आरोपी के साथ शादी हुई थी. आरोपी मनिन्दर मृतक की बेटी के साथ क्लेश करता था, जिससे तंग आकर रिंकी एक साल से पिता के घर रह रही थी.

देर रात जब आरोपी दामाद मनेन्द्र कार में बैठकर अपने ससुर के घर के बाहर आकर गाली गलौच करने लगा और जोर-जोर से चिल्लाने लगा तो उसे समझाने के लिए उसका ससुर घर से बाहर आया. उसी दौरान आरोपी ने पिस्तौल से गोली मार दी. गंभीर हालत में परिजन संजय को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां पर उसकी मौत हो गई. फिलहांल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हैं.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This