हरियाणाः बहादुरगढ़ के पास ट्रेन के इंजन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हरियाणाः हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है. यहां एक ट्रेन बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई. झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित बठिंडा-दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन के इंजन में गुरुवार को आग लग गई. इससे ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.

यात्रियों ने तत्काल रेलवे को दी सूचना
आग ट्रेन के पिछली साइड में लगे इंजन के केबिन में लगी थी. आग की जानकारी होते ही ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. धुआं उठता देख यात्रियों ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे को दी. इसके बाद ट्रेन को रास्ते में ही चालक ने रोक दिया. रेलवे स्टाफ ने आग पर काबू पाया. इस दौरान ट्रेन 15 मिनट तक आसौदा के पास रुकी रही. संयोग अच्छा था कि कोई बड़ा हादसा होने से बच गया.

Latest News

बंगाल में नमाज की आजादी लेकिन पूजा के लिए लेनी पड़ती है अदालत से अनुमति-नितिन नवीन

West Bengal Assembly polls 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सत्तारूढ़ तृणमूल...

More Articles Like This

Exit mobile version