Himachal Accident: लाहौल में सड़क दुर्घटना, माता-पिता सहित बेटे की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां आज दोपहर लाहौल में हिडिंबा मंदिर के पास एक कार खाईं में गिर गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में माता-पिता सहित बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

मनाली की तरफ जा रहा था वाहन
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे पांगी से मनाली की तरफ वाहन जा रहा था. वाहन में तीन लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि लाहौल में हिडिंबा मंदिर के कार खाईं में गिर गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
इस हादसे में वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया कि मृतकों में माता-पिता और बेटा थे. सूचना मिलते ही चौकी जाहलमा की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के कारणों की जांच में जुट गई.

Latest News

नहीं रहे वरिष्ठ भाजपा नेता विंध्यवासिनी कुमार, डॉ. दिनेश शर्मा ने साझा किया उनका अंतिम वीडियो

Vindhyavasini Kumar Passes Away: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य विंध्यवासिनी कुमार...

More Articles Like This

Exit mobile version