Himachal Accident: खाईं में गिरी बेकाबू बोलेरो, दो की मौत, 17 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal News: हिमाचल से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां मंगलवार को प्रदेश के सिरमौर जिले में एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 17 लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया. मामले की जांच में जुट गई.

वाहन में सवार थे 19 लोग
जानकारी के अनुसार, थाना शिलाई तहत बोबरी-बश्वा मार्ग पर एक तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाईं में गिर गई. वाहन में कुल 19 लोग सवार थे. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि 17 घायल हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिलाई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए शिलाई अस्पताल लाया गया. मृतकों की पहचान करीना (19 वर्ष) पुत्री फकीर चंद निवासी गांव हंडाड़ी और मोहन सिंह (62 वर्ष) पुत्र प्रीतम सिंह गांव बश्वा के रूप में हुई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच में जुट गई.

घायलों में ये लोग हैं शामिल
युवराज (18) पुत्र संतराम, गांव बश्वा, नरायणी (48 ) देवी पत्नी बंसी, गांव बश्वा, उत्तम (25) पुत्र प्रताप सिंह, गांव बश्वा, प्रतिभा (24) पुत्री मनसा राम, गांव बश्वा, दलीप (35 वर्ष) पुत्र पुनिया राम, निवासी बश्वा, काजल (17) पुत्री सुधीर कुमार, निवासी क्वानू, चालक अर्जुन (25) पुत्र चमेल सिंह, निवासी बोबरी, रीतिका (17) पुत्री बहादुर सिंह, निवासी बश्वा, रौनक (18) पुत्र बंसी राम, गांव बश्वा, विजय (35) ऊर्फ बीजा राम पुत्र कालू राम, गांव बश्वा, निर्मला (20) पुत्री सुंदर सिंह, गांव बश्वा, विक्रम (34) पुत्र शुप्पा राम, गांव बश्वा, अभिषेक (17) पुत्र जोगी राम, गांव बश्वा, सुंदर सिंह (40) पुत्र शोभा राम, गांव बश्वा, अभिषेक (18) पुत्र स्वरूप, गांव बश्वा, विनोद (45) पुत्र विजय, गांव बश्वा, नेहा (17 वर्ष) पुत्री बंसी राम, गांव बश्वा शामिल हैं.

Latest News

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपी फिलीपींस की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Philippines Earthquake: भूकंप के झटकों से फिलीपींस की धरती कांप उठी. झटके महसूस होते ही लोगों में हड़कंप मच...

More Articles Like This

Exit mobile version