Himachal: रिश्वत ले रहे थे खंड विकास अधिकारी, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal: कांगड़ा जिले के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) परागपुर को हिमाचल प्रदेश राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है. आरोपी को हिरासत में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई.

विजिलेंस ने बीडीओ परागपुर वीरेंद्र कुमार कौशल को ग्राम पंचायत कडोआ की प्रधान रीना देवी से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

बताया गया है कि उन्होंने पंचायत में कुछ निर्माण कार्य के लिए डिप्टी कमिश्नर कांगड़ा की ओर से स्वीकृत 1.5 लाख रुपये की राशि जारी करने के लिए रिश्वत मांगी थी. राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धर्मशाला में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

बोलीविया में ‘अल नीनो’ का कहर, राष्ट्रीय आपातकाल घोष‍ित, म्यांमार ने बनाए 600 राहत केंद्र

Bolivia: बोलीविया ने 'अल नीनो' के प्रभावों से निपटने के लिए देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करने वाले...

More Articles Like This

Exit mobile version