Himachal Murder: कार सवारों ने पहले पूछा नाम, फिर किया युवक का कत्ल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal Murder: हिमाचल प्रदेश से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां मंडी जिले में शनिवार की देर रात कार सवारों ने कुछ युवकों को रोका और उनका नाम पूछा. जैसे ही एक युवक ने अपना नाम बताया, छुरे से वार कर उसका कत्ल कर दिया. बीच-बचाव में एक अन्य युवक भी घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

कार सवारों ने छुरे से गर्दन पर किया वार
जानकारी के मुताबिक, मंडी जिले के धर्मपुर के चौकी कलोगा में शादी समारोह से चार लोग देर रात लौट रहे थे. इस दौरान अचानक कार में सवार दो लोग उनके पास पहुंचे. उन्होंने रवि नाम पूछा और गले पर छुरे से वार कर दिया. इस हमले में रवि की मौत हो गई. जबकि बीचबचाव करने में एक युवक घायल हो गया. उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है.

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. अन्य लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Latest News

Moradabad News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Moradabad News:: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को मुरादाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय...

More Articles Like This

Exit mobile version