Hisar: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, बच्चे को लगी गोली

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hisar: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. इन घटनाओं में किसी की जान चली जा रही है तो कोई घायल हो रहा है. इसी क्रम में हरियाणा के हिसार से हर्ष फायरिंग की घटना सामने आ रही है. इस घटना में गोली लगने से एक बच्चा घायल हो गया. उसका उपचार चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डीजे पर डांस करते हुए युवकों ने की फायरिंग
सातरोड कलां गांव निवासी समुंद्र ने बताया कि शुक्रवार की रात पड़ोस में शादी थी. रात करीब 9 बजे आठ वर्षीय बेटा मनीष शादी समारोह में गया हुआ था. शादी में डीजे पर डांस कर रहे युवकों ने हर्ष फायरिंग कर दी. इस दौरान डीजे के पास खड़े बेटे मनीष के पेट में गोली लग गई.

बच्चे का अस्पताल में चल रहा उपचार
बेटा रोता हुआ घर पर आया और उसने घटना के बारे में बताया. तत्काल उसे अस्पताल लाया गया. बेटे ने बताया कि पास में खड़े एक बच्चे को भी छर्रे लगे. घटना के बाद युवक फरार हो गए. घायल बच्चे का उपचार चल रहा है. इस संबंध में सदर थाना प्रभारी सुरेश का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है. घायल बच्चे के परिजनों के बयान पर एफआईआर दर्ज की जाएगी. मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

‘लगा ही नहीं यूपी के सीएम हैं’, जापानी छात्रों ने योगी आदित्यनाथ संग ली सेल्फी, ठहाके मारकर हंस पड़े मुख्यमंत्री

लखनऊ में 'ए डायलॉग विद द फ्यूचर' कार्यक्रम में भारत और जापान की युवा पीढ़ी का आत्मीय मिलन हुआ. यामानाशी से आए 13 जापानी छात्रों ने लखनऊ के बच्चों से संवाद किया और CM योगी ने उनके साथ सेल्फी ली.

More Articles Like This

Exit mobile version