Hisar Road Accident: दुर्घटना का शिकार हुई कार, लगी आग, जिंदा जले पिता-पुत्र

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हिसारः हरियाणा से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां मंगलवार को दिन में अग्रोहा के बरवाला अग्रोहा रोड पर गांव नंगथला में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग का गोला बन गई. इस घटना में पिता और पुत्र की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुट गई.

अग्रोहा की तरफ आ रहे थे कार सवार
जानकारी के मुताबिक, वेगनार कार में सवार होकर पिता-पुत्र बरवाला से अग्रोहा की तरफ आ रहे थे. इसी दौरान दिन में करीब 11 बजे नंगथला के पास तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर पेड़ से जा टकरा गई. टक्कर के बाद कार में आग लग गई.

सीट बेल्ट लगाया था किशोर, जलकर हुआ खाक
कार में सवार 15 वर्षीय किशोर, जो कि सीट बेल्ट लगाए हुए था और उसका आग में जल गए. घटना की सूचना मिलने पर 112 की टीम, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. खिड़की तोड़कर कर चालक को निकाला गया. तत्काल उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जबकि किशोर जलकर खाक हो गया था.

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई. खबर लिखे जाने तक मृतकों का पहचान नहीं हो सकी थी और पुलिस पहचान करने के प्रयास में लगी हुई थी.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This