इराक में भीषण हादसा: पलटने के बाद बस में लगी आग, जिंदा जले 21 यात्री, कई गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident In Iraq: दक्षिणी इराक से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. बताया गया है कि एक अनियंत्रित बस पलट गई. इसके बाद उसमें आग लग गई. इस दुर्घटना में जहां 21 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

यह हादसा नासिरिया शहर के पास रविवार को हुआ. बताया गया है कि यात्रियों को लेकर एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर लट गई. पलटने के बाद बस में आग लग गई. इससे उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया

हादसे के बाद बस के अंदर फंसे यात्रियों को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि 21 लोगों ने मौके पर या अस्पताल में दम तोड़ दिया. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 19 घायलों में से अधिकांश की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई.

पीएम ने दिए जांच के आदेश

इस हादसे पर इराकी प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और दुर्घटना के कारणों की जाँच के आदेश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version