महाराष्ट्र में भीषण हादसा: नासिक में कार और बाइक की टक्कर, सात लोगों की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के नासिक जिले से भीषण सड़क हादसा की खबर सामने आई है. इस हादसे में जहां सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई. पुलिस ने बताया कि यह हादसा बुधवार देर रात डिंडोरी कस्बे के पास हुआ.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को रात 11.57 बजे वाणी-डिंडोरी रोड पर एक नर्सरी के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दोनों वाहन सड़क किनारे एक छोटी नहर में गिरे थे.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. पुलिस ने तत्काल गंभीर रूप से घायल दो लोगों अस्पताल में भर्ती कराया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Latest News

Asian Para Games: प्रीति पाल ने 200 के बाद 100 मीटर दौड़ में भी जीता सिल्वर, किसान की बेटी ने लहराया परचम

Nagoya: भारत की प्रीति पाल ने बुधवार को एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 100 मीटर टी35 दौड़...

More Articles Like This