तमिलनाडु में भीषण हादसाः दो बसों की टक्कर, 6 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा तेनकासी जिले में सोमवार को हुआ. दो प्राइवेट बसों की जोरदार टक्कर हो गई है. इस दुर्घटना में जहां 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

तमिलनाडु पुलिस के मुताबिक

तमिलनाडु पुलिस के मुताबिक, बस मदुरै से सेनकोट्टई जा रही थी और दूसरी बस तेनकासी से कोविलपट्टी की तरफ आ रही थी. इसी दौरान बीच रास्ते में दोनों बसें आपस में टकरा गईं. पुलिस का कहना है कि यह हादसा कीसर बस चालक की लापरवाही से हुआ है. मदुरै से सेनकोट्टई की तरफ जाने वाली कीसर बस की रफ्तार काफी ज्यादा थी, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया.

कई घायलों की हालत नाजुक

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत काफी गंभीर है. ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है.

Latest News

08 August 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

8 अगस्त 2026, शनिवार को श्रावण कृष्ण दशमी, रोहिणी व्रत, रोहिणी नक्षत्र और ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version