नेपाल में तबाही के बीच मानवता शर्मसार: पीड़िता की लाश से गहने चुरा रहे थे लोग, दो आरोपी अरेस्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ की तबाही के बीच जहां लोगों की आंखों से आंसुओं का सैलाब बह रहा है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी है, जो इस आपदा में अवसर ढूंढ रहे हैं. नेपाल में तबाही के बीच मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला की लाश से गहने उतराते हुए दो लोगों को पुलिस को अरेस्ट किया है.

वीडियों फुटेज ने बालियां चुराते हुए देखा गया था

नेपाल पुलिस ने चितवन में मदन गुरुंग (25 वर्ष) और उमेश चौधरी (38 वर्ष) को अरेस्ट किया है. वीडियो फुटेज में दोनों को भोटेकोशी नदी के किनारे बाढ़ पीड़िता की लाश से बालियां (ईयरिंग्स) चुराते हुए देखा गया था.

ये क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया. यह घटना तब सामने आई, जब तिब्बत से आए लैंडस्लाइड के कारण भयावह बाढ़ आई थी.

अब तक 389 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता

इस आपदा में अब तक कम से कम 389 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. बचाव और राहत कार्यों के बीच इस घिनौनी हरकत ने पूरे नेपाल में आक्रोश पैदा कर दिया है.

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. आम लोगों ने सोशल मीडिया पर इस घटना को कलयुग बताते हुए निंदा की है. इस आपदा में 20 से ज्यादा पुल और करीब 40 किलोमीटर हाईवे बह गए हैं.

इससे कई इलाकों का मुख्य क्षेत्र से संपर्क टूट गया है और ज्यादातर राहत एवं बचाव कार्य हेलीकाप्टरों की मदद से चलाया जा रहा है. 13,295 सुरक्षाकर्मी राहत और बचाव कार्य में तैनात किए गए हैं. वहीं, चीन की तरफ से 141 बचावकर्मी लगाए गए हैं.

Latest News

Asian Para Games: PM मोदी ने स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, बोले- देश के लिए गर्व व खुशी का पल

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने...

More Articles Like This

Exit mobile version