हैदराबाद: मकान में मिला परिवार के पांच लोगों का शव, मृतकों में मासूम भी शामिल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hyderabad Crime: हैदराबाद से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां एक मकान में पांच लोगों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई.

किराए के मकान में रह रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, हैदराबाद के मक्था इलाके में स्थित एक मकान में परिवार पांच लोग मृत मिले. घटना की जानकारी होते ही मौके पर मियापुर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि यह परिवार 2019 में हैदराबाद आ गया था और पिछले दो वर्ष से मक्था इलाके में किराए के मकान में रह रहा था.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

मृतकों की पहचान पड़ोसी राज्य कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के निवासी के तौर पर हुई है. पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले में आत्महत्या का संदेह है. मृतकों में एक 60 वर्षीय व्यक्ति, उसकी 55 वर्षीय पत्नी, दामाद, बेटी और दो साल की पोती शामिल हैं.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि परिवार के लोगों ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, मामले की जांच की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि ऐसा लगता है कि व्यक्ति ने कर्ज़ लिया था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

‘मुझे अपने ससुराल वालों से प्यार है’… ‘बंधुआ मजदूर’ वाले बयान के बाद जेडी वेंस ने दी सफाई

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने विदेशी कामगारों को लेकर अपनी "बंधुआ मजदूरों" वाली टिप्पणी पर सफाई...

More Articles Like This

Exit mobile version