‘मैं उसका गला काट…,’ संत Premanand ji Maharaj को मिली जान से मारने की धमकी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sant Premanand ji Maharaj: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. हालांकि, वो इस बात अपने कथा के कारण नहीं, बल्कि एक विवादत टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं. उनके उस बयान के बाद लोगों में आक्रोश भर गया है. इसी बीच एक युवक ने फेसबुक पोस्ट के जरिए संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी दी है.

Sant Premanand ji Maharaj को जान मारने की धमकी

संत प्रेमानंद महाराज के बयान के बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा हैय इसी बीच एक युवक ने फेसबुक पर पोस्ट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. पोस्ट में आरोपी ने कहा कि, “प्रेमानंद महाराज ने जो बात कही है पूरे समाज की बात है, वह अगर मेरे घर की बात करता तो मैं उसका गला काट देता.”

महिलाओं को लेकर दिया था बयान

दरअसल, हाल ही में प्रेमानंद महाराज जी ने महिलाओं को लेकर एक बयान दिया था. उन्होंने युवाओं को मर्यादित आचरण और नैतिक जीवन जीने की सलाह दी. इसके अलावा उन्होंने आज के दौर में बढ़ते गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड वाले कल्चर पर भी सवाल उठाया और इसे हानिकारक बताया. उनके इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है.

साधु संतों में भारी आक्रोश

सोशल मीडिया पर आरोपी का पोस्ट वायरल होते ही हिंदूवादी संगठनों और साधु संतों में आक्रोश बढ़ गया है. श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलारी बाबा ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति प्रेमानंद बाबा की तरफ आंख उठा कर देखेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे.

गोली को अपनी छाती पर खाने के लिए हम तैयार

फलारी बाबा ने कहा कि किसी भी अपराधी की गोली को अपनी छाती पर खाने के लिए हम तैयार हैं. उन्होंने मांग की सरकार को ऐसे व्यक्ति पर कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए. इसके अलावा महंत रामदास जी ने कहा कि गाय, कन्या और साधु की रक्षा बहुत जरूरी है जो भी प्रेमानंद बाबा के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करेगा उसको साधु समाज नहीं छोड़ेगा.

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता बाबा विश्वनाथ को समर्पित करता हूं, वाराणसी में बोले PM मोदी

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This