IDF: इस्राइली सेना का दावा, बेरूत पर हमले में हिजबुल्ला मुख्यालय के कमांडर की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IDF: हिजबुल्ला के खिलाफ इस्राइल की ओर से लगातार हमले जारी हैं. बीते दिन इस्राइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्ला के कई ठिकानों पर लगातार एक के बाद एक कई मिसाइल हमले किए. वहीं, अब आईडीएफ ने दावा किया है कि बेरूत में हुए हवाई हमले में हिज़्बुल्ला की रसद इकाई के प्रमुख सुहैल हुसैन हुसैनी की मौत हो गई थी.

मंगलवार को आईडीएफ ने हवाई हमले की जानकारी देते हुए कहा कि बीते दिन बेरूत में एक परिसर पर हमला किया गया, जिसमें हुसैनी की मौत हो गई. हालांकि, हिजबुल्ला ने इसे लेकर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है.

आईएडीफ ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि सेना ने आतंकवादी संगठन हिजबुल्ला के मुख्यालय के प्रमुख सोहिल हुसैन हुसैनी को मार डाला. इसमें आगे कहा गया है कि कल, इंटेलिजेंस डिवीजन के सटीक निर्देश के तहत इस्राइली वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने बेरूत क्षेत्र को निशाना बनाया और हिजबुल्ला आतंकवादी संगठन के मुख्यालय के प्रमुख को मार डाला.

मालूम हो कि इससे पहले 3 अक्तूबर को IAF ने फलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के तीन शीर्ष नेताओं की हत्या की भी घोषणा की थी, जिसमें उनके गाजा सरकार के प्रमुख रावी मुश्तहा भी शामिल थे. आईडीएफ ने जानकारी दी थी कि उत्तरी गाजा में एक भूमिगत परिसर पर हमले में रावी मुश्तहा और दो अन्य हमास कमांडर, समेह सिराज और समेह औदेह मारे गए.

इससे पहले सितंबर में, लेबनान के बेरूत में एक हमले में इस्राइल ने ईरान समर्थित आतंकवादी समूह को बड़ा झटका दिया था. उस हमले में हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला की हत्या कर दी गई थी.

मालूम हो कि हमास ने बीते वर्ष 7 अक्तूबर को इस्राइल पर हमला कर दिया था. इस आतंकवादी हमले में 12 सौ लोग मारे गए थे और लगभग ढाई सौ लोगों को बंधक बनाया गया था. इसके बाद इस्राइल ने जवाबी कार्रवाई की, जो अभी भी जारी है. अब तक फलस्तीन में 40 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गाजा के 23 करोड़ निवासियों में से अधिकांश विस्थापित चुके हैं.

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This

Exit mobile version