IMD Rain Alert: दिल्ली-यूपी-बिहार सहित 23 राज्यों में बरसेंगे मेघ, चलेगी तेज हवाए, IMD का अलर्ट जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IMD Rain Alert: एक बार फिर मौसम विभाग ने देश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, 21 जून को यूपी-दिल्ली-बिहार सहित देश के 23 राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है. इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

पूर्वोत्तर राज्यों में जोरदार आंधी के चलते पेड़ उखड़ सकते हैं. पहाड़ी राज्यों में भी लोगों की परेशानी बढ़ने वाली हैं. पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले मौसम विभाग का नया अपडेट जरूर चेक करते रहें. वहीं कुछ राज्यों में ओले भी गिरने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग के अनुसार, देश के 23 राज्यों, जिनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बंगास, ओडिशा, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघायल, केरल, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगामा में भारी बारिश के अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. लोगों को बारिश के साथ बिजली गिरने से सावधान रहने की सलाह दी गई है.

एमपी के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 35 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, शिवपुरी, ग्लालियर, भिंड, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, पांढुर्णा, मैहर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, बालाघाट, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, कटनी, डिंडरी, बैतूल और बुरहानपुर, शामिल हैं.

Latest News

ट्रंप की कड़ी चेतावनी से नाराज दिखा ईरानी प्रतिनिधिमंडल, स्विट्जरलैंड में वार्ता के बीच बढ़ा और तनाव

Iran-US Deal: स्विट्जरलैंड में चल रही उच्चस्तरीय वार्ता में तनाव तब और बढ़ गया जब ट्रंप ने एक टीवी...

More Articles Like This