वारदात: पीलीभीत में गोली मारकर युवती की हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

पीलीभीतः यूपी के पीलीभीत के थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर में एक सनसनीखेज वारदात हुई है. महोलिया के रहने वाले युवक ने खेत जा रही युवती की मंगलवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद युवक घर पहुंचा और खुद को भी गोली मार लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस के आला-अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया.

सहेली के साथ जा रही थी युवती
जानकारी के अनुसार, गांव ज्ञानपुर महोलिया की रहने वाली 18 वर्षीय युवती मंगलवार की सुबह अपनी सहेली के साथ खेत में धान रोपने के लिए जा रही थी. जैसे ही वह निवासी मंजीत के घर के सामने पहुंची. मंजीत अपने घर से बाहर आया और सहेली को धक्का देते हुए युवती को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद युवक अपने घर के अंदर गया और खुद को गोली मारकर अपनी भी जान दे दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी
सूचना मिलते ही एसपी अतुल कुमार, एएसपी अनिल कुमार यादव, सीओ पूरनपुर सुनील दत्त सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने मौके से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं. सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है. आधा-अधिकारियों ने मृतक के परिजनों और ग्रामीण से घटना के संबंध में जानकारी ली. हालांकि अभी गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है. वहीं, इस घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version