दिल्ली में वारदातः लूट के प्रयास में बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी को मारी गोली

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Crime: दिल्ली से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां लूट के प्रयास में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पम्प कर्मचारी को गोली मार दी. यह वारदात पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में पेट्रोल पंप पर हुई. दो कर्मचारियों से दो बदमाशों ने की लूट की कोशिश की. बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी पंप का रुपया पैदल बैंक में जमा करवाने जा रहे थे. जब वह बैंक के पास पहुंचे तभी हथियारबंद दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया.

लूट का विरोध करने पर बदमाश ने चलाई गोली
बताया जा रहा है कि लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली लचा दी. पम्प कर्मी रविंद्र के हाथ में गोली लगी. रकम लूटे बिना बदमाश फरार हो गए. घायल को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया है.

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरा
उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान की कोकिश में जुटी है.

पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है. जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

Career Tips: आसमान के बुलंदियों को छूने की है ख्‍वाहिश, तो इन बातों पर करें गौर

Career Tips: अपने जीवन में सभी लोग कामयाब होना चाहते है, लेकिन कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता है,...

More Articles Like This

Exit mobile version