कैलिफोर्निया में भारतीय नागरिक अरेस्ट, जर्मनी में हत्या का प्रयास कर भागा था अमेरिका

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Citizen Arrested: कैलिफोर्निया से एक 40 वर्षीय भारतीय नागरिक को अमेरिकी अप्रवासन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) एजेंसी ने अरेस्ट किया है. यह शख्स जर्मनी में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था. एजेंसी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम संदीप सिंह है. संदीप को कैलिफोर्निया के फेयरफील्ड इलाके से हिरासत में लिया गया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘इमीग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट’ (ICE) सैन फ्रांसिस्को की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, संदीप सिंह साल 2023 में मैक्सिको के रास्ते गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में दाखिल हुआ था. जर्मनी में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का वारंट जारी है.

फिलहाल, संदीप को हिरासत में रखा गया है और उसे डिपोर्ट (भारत या जर्मनी वापस भेजने) करने के लिए कानूनी कार्यवाही चल रही है. हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने अभी तक जर्मनी वाले मामले की ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है.

भारतीयों पर अमेरिका के अन्य राज्यों में भी हुई कार्रवाई

मालूम हो कि ICE पिछले कुछ समय से आपराधिक बैकग्राउंड वाले या अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ा अभियान चला रहा है. इसी के तहत हाल ही में कुछ अन्य भारतीय नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है. इसी क्रम में न्यू जर्सी के नेवार्क में ICE ने उबैदुल्लाह अब्दुलराशिद रेडियोवाला नाम के एक भारतीय नागरिक को हिरासत में लिया है. इस पर हत्या के प्रयास और जबरन वसूली जैसे गंभीर आपराधिक आरोप हैं. गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड होने के कारण उसे अमेरिका से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Latest News

Athens Fires: ग्रीस के कई इलाकों में फैली जंगल की आग, फ्रांस और स्पेन में भी बिगड़े हालात

Athens Fires: शनिवार को ग्रीस के कई इलाकों में जंगल की आग भड़क उठी. इनमें एथेंस के आसपास का...

More Articles Like This

Exit mobile version