पाल्क जलडमरूमध्य में फंसा भारतीय ट्रॉलर: नौसेना ने मछुआरों के लिए शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sri Lanka News: भारतीय मछुआरों को लेकर जा रहा एक भारतीय मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर श्रीलंकाई जलक्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस पर 11 मछुआरे सवार थे. जिसके बाद श्रीलंका नौसेना ने बचाव अभियान शुरू कर दिया. गुरुवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, ट्रॉलर कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार कर श्रीलंकाई जलक्षेत्र में प्रवेश कर गया था और वहां बॉटम ट्रॉलिंग कर रहा था. इसी बीच वह डेल्फ्ट द्वीप (नेदुन्थीवु) के पास समुद्री चट्टान से टकराकर फंस गया.

कहां और कैसे हुआ हादसा?

यह दुर्घटना श्रीलंका के उत्तरी तट से दूर पाल्क जलडमरूमध्य में स्थित डेल्फ्ट द्वीप (नेदुन्थीवु) के निकट समुद्री चट्टानों पर हुई. श्रीलंका नौसेना के मीडिया प्रवक्ता कमांडर चमिंदा वालाकुलुगे ने दावा किया कि भारतीय ट्रॉलर श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहा था. बुधवार को हुए इस हादसे के समय ट्रॉलर पर कुल 11 लोग सवार थे.

श्रीलंका नौसेना के बयान के अनुसार

श्रीलंका नौसेना के बयान के अनुसार, समुद्री चट्टान से टकराने के कारण ट्रॉलर के ढांचे को आंशिक नुकसान पहुंचा है. हालांकि, स्थिति गंभीर नहीं है और ट्रॉलर पर सवार किसी भी मछुआरे की जान को तत्काल कोई खतरा नहीं बताया गया है.

नौसेना ने बताया कि भारतीय मछुआरों की सहायता के लिए तत्काल बचाव दल रवाना किए गए. राहत एवं बचाव अभियान जारी है, ताकि सभी मछुआरों को सुरक्षित निकाला जा सके और आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जा सके. श्रीलंका नौसेना ने कहा कि इस घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई संबंधित कानूनों और निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार की जा रही है.

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This