अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंगः बच्ची सहित पांच की मौत, हमलावर ने की आत्महत्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लास वेगासः अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. अब लास वेगास में एक व्यक्ति ने दो अपार्टमेंट परिसरों में अंधाधुंध फायरिंग की. इस गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई. बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गोलीबारी की घटना को 47 वर्षीय एरिक एडम्स ने अंजाम दिया.

बच्ची, महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत
इस गोलीबारी में जिन लोगों की मौत हुई है, उसमें एक 13 वर्षीय बच्ची भी शामिल है. उसे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया था. वहीं, करीब 20 वर्षीय दो महिलाओं की भी गोली लगने से मौत हो गई.

आरोपी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने एडम्स की तलाश की. पुलिस को जानकारी मिली कि एडम्स ईस्ट लेक मीड बुलेवार्ड में छिपा है. पुलिस ने एडम्स को घेर लिया, लेकिन पुलिस के हवाले करने की जगह उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

Latest News

PM मोदी ने कुवैत के अमीर से की बात, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर व्यक्त की चिंता

Kuwait India Relations: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के अमीर...

More Articles Like This

Exit mobile version