Iran Israel War: दोहा में धमाके, ईरान ने मिडिल ईस्ट में फिर की मिसाइलों का बारिश

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Israel War: आज दसवें दिन भी इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है. मिडिल ईस्ट में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं. ईरान लगातार उन देशों पर हमले कर रहा है, जिसे इजरायल और अमेरिका का समर्थन करने वाला माना जा रहा है. इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है. कतर की राजधानी दोहा में कई धमाके हुए हैं.

सोमवार को कतर की राजधानी दोहा में धमाकों की आवाजें सुनी गई. यह हमला ईरान द्वारा खाड़ी देशों में शुरू की गई व्यापक जवाबी कार्रवाई का हिस्सा माना जा रहा है.

दरअसल, इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरानी ठिकानों पर किए गए हालिया हमले के बाद ईरान अब कतर सहित अन्य खाड़ी देशों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. जिसके चलते खाड़ी देशों में जारी जंग ने अब एक नया और खतरनाक मोड़ ले लिया है.

समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक, सोमवार को कतर की राजधानी दोहा में कई धमाके सुने गए, क्योंकि ईरान खाड़ी देशों में जवाबी हमले कर रहा था. इस्लामिक रिपब्लिक पर US और इजरायल के हमलों के बाद तेहरान ने खाड़ी में बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद से दोहा को बार-बार ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया गया है.

स्टेट ब्रॉडकास्टर IRIB के अनुसार

स्टेट ब्रॉडकास्टर IRIB के अनुसार, इस्लामिक रिपब्लिक के नए सुप्रीम लीडर, मोजतबा खामेनेई के नियुक्ति के बाद ईरान ने सोमवार को इजरायल की तरफ मिसाइलों की एक और बौछार की. IRIB ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा, “ईरान ने अयातुल्ला सैय्यद मोजतबा खामनेई के नेतृत्व में कब्जे वाले इलाकों की तरफ मिसाइलों की पहली लहर दागी.”

Latest News

गोल्फ जगत में शोक की लहर, दिग्गज चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन

Lucknow: भारतीय गोल्फ के दिग्गज और पूर्व इंडियन ओपन चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन...

More Articles Like This