Iran-Israel war: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच हूती विद्रोहियों ने अमेरिका को दी चेतावनी, कहा…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran-Israel war: इजरायल और ईरान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. इस तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दे डाली है. हूती ग्रुप का कहना है कि अगर अमेरिका ने ईरान के खिलाफ इजरायल का साथ दिया, तो वो लाल सागर में तैनात अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाएंगे.

हम अमेरिकी सेना के जहाजों को पहुंचाएंगे नुकसान 

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में हूती सेना के प्रवक्ता यह्या सारेया ने ईरान का साथ खड़े रहने का ऐलान किया है. यह्या ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अगर अमेरिका भी ईरान पर हमला करेगा तो हम अमेरिकी सेना के जहाजों को नुकसान पहुंचाएंगे.

यह्या सारेया के मुताबिक, हम ईरान के साथ खड़े हैं. हम अमेरिका को उसके नापाक मनसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे.

ईरान पर अमेरिका ने किया हमला

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीजफायर पर बातचीत शुरू करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है. बीती रात अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन बड़े परमाणु ठिकानों पर हमला किया. इस लिस्ट में फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु साइट्स का नाम शामिल है.

ईरान को ट्रंप ने दी चेतावनी

ट्रंप ने दो टूक शब्दों में ईरान को चेतावनी दी है कि अगर देश में शांति स्थापित नहीं हुई तो ईरान को आगे और भी बड़े हमलों के लिए तैयार रहना होगा. हालांकि, ईरान ने भी इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताते हुए परमाणु कार्यक्रम जारी रखने की बात कही है.

Latest News

इंदौर: अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में गूंजे कविता और शायरी के स्वर, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ने दिया खास संबोधन

CMD Upendrra Rai On Aakhil Bhartiya Kavi Sammelan: मध्य प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी इंदौर एक बार फिर...

More Articles Like This

Exit mobile version