Togo-Flag टैंकर को ईरान ने बनाया निशाना, केमिकल जहाज पर सवार थे 12 भारतीय

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Targets Togo-Flagged Tankerः  वेस्ट अफ्रीका के देश टोगो के झंडे वाले एक केमिकल टैंकर पर ईरान ने हमला किया, जिसमें 12 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे. शिपिंग मंत्रालय ने बताया कि सभी भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित हैं.

ईरान ने टोगो के जहाज पर हमला ओमान के शिनास के बाहरी बंदरगाह क्षेत्र के पास किया. यह जहाज भी अन्य जहाजों के साथ आगे बढ़ रहा था, तभी ईरानी कोस्ट गार्ड ने इसे रोक लिया और चेतावनी देते हुए गोलियां चलाईं.

ईरान ने Togo के झंडे वाले जहाज पर बरसाईं गोलियां

शिपिंग मंत्रालय के अनुसार, टोगो के झंडे वाले इस केमिकल टैंकर का नाम MT Chiron है. इस जहाज के क्रू मेंबर्स में 12 भारतीय भी थे. इस हमले को लेकर भारतीय पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने स्पष्ट जानकारी साझा की है.

वेस्ट एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर मीडिया को जानकारी देते हुए पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के निदेशक मनदीप सिंह रंधावा ने बताया, ‘फारसी खाड़ी में मौजूद सभी भारतीय जहाजों और उनके चालक दल पर कड़ी नजर रखी जा रही है. फारसी खाड़ी में मौजूद सभी नाविक सुरक्षित हैं.’

Latest News

पाकिस्तान में वारदातः ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

Pakistan crime: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां बृहस्पतिवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अज्ञात बंदूकधारी...

More Articles Like This

Exit mobile version