सीरिया को लेकर इस्राइल और तुर्किए में ठनी, इस्राइली रक्षा मंत्री ने एर्दोआन को दी धमकी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Syria: तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोआन पर सीरिया को लेकर इस्राइल के रक्षामंत्री इस्राइल काट्ज ने गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने चेतावनी दी कि इस्राइल अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी संभावित खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगा. इस्राइल के रक्षामंत्री इस्राइल काट्ज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, ‘तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोआन, तुर्किये को सीरिया में खतरनाक कदमों की ओर धकेल रहे हैं. इस्राइल किसी भी ऐसी ताकत या संगठन को अपनी सुरक्षा के लिए खतरा बनने की अनुमति नहीं देगा. बेहतर होगा कि एर्दोआन तुर्किये की संसद में इस्राइल के खिलाफ बयानबाजी तक ही सीमित रहें और इस्राइल को चुनौती देने की कोशिश न करें.’

नेतन्याहू बोले- जो इस्राइल के लिए खतरा बने, उसे…

इससे पहले नेतन्याहू ने अपनी लिकुड पार्टी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में इस मुद्दे पर बात की. उन्होंने कहा कि इस्राइल, सीरिया में तुर्किये की ऐसी किसी भी सैन्य बढ़ोतरी को बर्दाश्त नहीं करेगा, जो इस्राइल के लिए खतरा बने.

मंगलवार को सीरिया के अबू अल-दुहुर हवाई अड्डे पर हुए इस्राइली हमले का जिक्र करते हुए नेतन्याहू ने कहा, ‘हमने अपना संदेश साफ कर दिया था. जाहिर है उन्होंने इसे ठीक से नहीं सुना, इसलिए हमने यह सुनिश्चित किया कि वे इसे बेहतर तरीके से समझें.’

इस्राइली दावे को तुर्किये ने नकारा

इस्राइल का कहना है कि यह हमला इसलिए किया गया, क्योंकि दमिश्क ने वहां तुर्किए सेनाओं को तैनात करने की इजाजत दी है. वहीं तुर्किये ने इस दावे को खारिज करते हुए इस्राइल पर सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. मंगलवार तड़के इस्राइली लड़ाकू विमानों ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया के इदलिब प्रांत में स्थित अबू अल-दुहुर सैन्य हवाई अड्डे के रनवे पर आठ हवाई हमले किए थे. इस बीच बुधवार को इस्राइल के सेना प्रमुख इयाल जमीर ने दक्षिणी सीरिया का दौरा किया. सेना ने बताया कि यह दौरा एक दिन पहले हुए हवाई हमलों के बाद हुआ.

Latest News

यमन में राष्ट्रपति भवन पर हूती विद्रोहियों का बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, 5 लोगों की मौत, 16 घायल

New Delhi: यमन के दक्षिणी शहर अदन में स्थित अल-माशिक राष्ट्रपति भवन पर हुए एक भीषण हूती हमले में...

More Articles Like This

Exit mobile version