इजरायल ने अब लेबनान पर शुरू किया वार, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले, जानें ऐसा क्यों हुआ

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है. ईरान के मिलिट्री ठिकानों पर सैकड़ों बमों की बारिश की गई हैं. इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई सहित बड़ी संख्या में ईरान की टॉप लीडरशिप, सैनिक और आम लोग भी मारे गए हैं. इजरायली सेना की तरफ से जारी वीडियो में तेहरान के आसमान में काले धुएं का गुबार दिखा है. इस बीच इजरायल ने एक और देश लेबनान पर भी हमले तेज कर दिए हैं. जानकारी के अनुसार, ईरान पर हमले के विरोध में अब हिज्बुल्लाह खुलकर सामने आया है. रविवार को इजरायल पर हुए हमले की जिम्मेदारी हिज्बुल्लाह ने ली है. इसी कारण इजरायल ने लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं.

इजरायल ने क्यों किया हमला?

सामने आई जानकारी के अनुसार, रविवार को इजरायल पर हमला हुआ था और तेल अवीव के करीब मिसाइल गिरी थी. इसके अलावा यरूशलम पर भी मिसाइल से हमला किया गया था और वेस्ट बैंक के ऊपर भी ईरानी ड्रोन देखे गए थे. इजरायल के रिहायशी इलाकों में हुए इस अटैक को ईरान का पलटवार माना जा रहा था, लेकिन अब हिज्बुल्लाह ने हमले की जिम्मेदारी ली है. इजरायल ने लेबनान पर हमला किया है. उत्तरी इजरायल की ओर से हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर गोलाबारी की जा रही है. इजरायल का कहना है कि हिज़्बुल्लाह ईरानी शासन के इशारे पर काम कर रहा है. इजरायल का कहना है कि हिज़्बुल्लाह इजराइली नागरिकों पर गोलीबारी कर रहा है. हिज़्बुल्लाह से निपटने के लिए IDF के सैनिकों ने ‘रोरिंग लायन’ ऑपरेशन के तहत ऐसी स्थिति के लिए तैयारी कर रखी है.

ईरान पर जारी रहेंगे हमले: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जब तक अमेरिका के सारे मकसद पूरे नहीं हो जाएंगे, तब तक ईरान पर हमले जारी रहेंगे. यानी अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करेगा, उसकी मिसाइल क्षमता को खत्म करेगा और IRGC के बाकी बचे लीडर्स को खत्म करेगा, उसके बाद ही ये जंग रुकेगी. ट्रंप ने दावा किया कि हमले में ईरान का पूरा मिलिट्री कमांड खत्म हो गया है और जो थोड़े बहुत बचे हैं, वो भी सरेंडर करने को तैयार हैं.

Latest News

Gold Silver Price Today: हाहाकार! धनतेरस से पहले भरभराकर गिरे सोने-चांदी के भाव, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: धनतेरस का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version