Israel Iran Conflict: इजरायल तेहरान पर बरसा रहा बम, लेबनान में भी हमले, ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Iran Conflict: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रही है. यहां युद्ध का आज 25वां दिन है. इजरायल ने लेबनान और फलस्तीन में मिसाइल हमला किया है. इस हमले के बाद ईरान ने इजरायल को चेतावनी दी है.

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इजरायल को चेतावनी दी है कि यदि लेबनान और गाजा में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया, तो वह इजरायल पर बे रोक-टोक हमले करेंगे.

इजरायली सेना का दावा, रात भर किए हवाई हमले

इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान पर रात भर हवाई हमले किए हैं, जिसमें ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल रखने की जगहों और कई सरकारी इमारतों को निशाना बनाया गया है.

इजरायली सेना का कहना है कि इन हमलों में तेहरान में IRGC के दो इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर और ईरान के इंटेलिजेंस मंत्रालय की एक इमारत भी शामिल है.

ईरान के IRGC ने इजरायल पर आरोप लगाया है कि वह मौजूदा युद्ध जैसे हालात का फायदा उठाकर लेबनान और फलस्तीन में आम नागरिकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले कर रहा है.

ईरान की IRNA न्यूज एजेंसी के अनुसार, आईआरजीसी ने कहा कि अगर इजरायल के ऐसे हमले जारी रहे, तो वह उत्तरी इजरायल और गाजा के पास के इलाके में मौजूद इजरायली सैनिकों पर बिना किसी रोक-टोक के मिसाइल और ड्रोन हमला करेगा.

एक तरफ जहां ईरान, लेबनान पर होने वाले हमलों के खिलाफ आवाज उठा रही है, वहीं लेबनान ने ईरान के एम्बेसडर की मान्यता वापस ले ली है और उन्हें देश छोड़ने फरमान जारी किया है.

‘अमेरिका फंस रहा दलदल में’

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक सीनियर अधिकारी और तेहरान की ताकतवर एक्सपीडिएंसी डिसर्नमेंट काउंसिल के सदस्य मोहसिन रेजाई ने अमेरिका को भी चेतावनी दी है.

मोहसिन रेजाई ने कहा कि अगर अमेरिका ने ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमला किया तो ईरान अरब की खाड़ी में उसके जहाज़ों को डुबो देगा.

सरकारी IRNA न्यूज एजेंसी के अनुसार, रेजाई ने कहा, ‘अमेरिका को बचाने की आखिरी समयसीमा नजदीक आ रही है और अमेरिका के पास इस दलदल से निकालने के लिए अब अधिक समय नहीं बचा है.

Latest News

भारत में ईंधन के भंडारण-वितरण की व्यवस्था बेहद मजबूत, जानिए पेट्रोल पंपों के नीचे टैंकों में कितना लीटर भरा होता है तेल!

New Delhi: केंद्र सरकार ने साफ किया है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव के बावजूद भारत की ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह...

More Articles Like This