israel iran conflict: ईरान के नतांज परमाणु स्थल पर इस्राइल-US का अटैक, ईरान के रामसर में हमले में तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

israel iran conflict: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष थमने के बजाय और बढ़ता ही जा रहा है. अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है. मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 22वें दिन में प्रवेश कर चुका है. पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है.

ईरान की नजांत परमाणु संवर्धन सुविधा पर आज सुबह अमेरिका और इस्राइल ने जोरदार हमला किया. ईरानी समाचार एजेंसी तसनिम ने बताया कि इस हमले में कोई रेडियोधर्मी रिसाव नहीं हुआ और आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर कोई खतरा नहीं है. सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, हमले का मकसद नतांज केंद्र की संवर्धन गतिविधियों को निशाना बनाना था, लेकिन किसी प्रकार की मानव या पर्यावरणीय क्षति की खबर नहीं है।

ईरान के तटीय शहर रैम्सर में एक घर पर अमेरिकी और इस्राइली हमला हुआ. प्रांत के गवर्नर ने बताया कि रात के हमले में एक दंपत्ति और उनका बच्चे की मौत हो गई. हमले की वजह से स्थानीय लोग भयभीत हैं और सुरक्षा बल घटनास्थल पर मौजूद हैं. अभी तक हमले में और किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है.

Latest News

₹12,999 में Redmi का ‘धाकड़’ 5G फोन लॉन्च, बारिश में भी नहीं होगा खराब

Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च, कीमत ₹12,999 से शुरू. इसमें 6300mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 32MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version