Jagdeep Dhankhar: दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराए गए भर्ती

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jagdeep Dhankhar: पिछले सप्ताह में दो बार बेहोश होने के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सोमवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया, जहां उनका MRI किया जाएगा.

अधिकारियों ने बताया कि 10 जनवरी को धनखड़ को वॉशरूम में दो बार बेहोशी का दौरा पड़ा. उन्होंने बताया, ‘आज उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें जांच के लिए भर्ती करने की सलाह दी.’

मालूम हो कि जगदीप धनखड़ पहले भी कई बार बेहोश हो चुके हैं, जिनमें कच्छ का रण, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली की घटनाएं शामिल हैं. इन जगहों पर वह उपराष्ट्रपति के रूप में सार्वजनिक कार्यक्रमों में गए थे. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा भी दे दिया था.

जगदीप धनखड़ ने मानसून सत्र के पहले दिन दिया था इस्तीफा

21 जुलाई 2025 को संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ था. बतौर राज्यसभा के सभापति दिन में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन किया था. उसी रात को उपराष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर धनखड़ का इस्तीफा आ गया था. इस इस्तीफे में उन्होंने सेहत का हवाला दिया था. उनके अचानक इस्तीफे पर तब विपक्ष और कई राजनीतिक विश्लेषकों ने सवाल उठाते हुए कहा था कि इसके पीछे सेहत नहीं कुछ और वजह लगती है.

Latest News

Happy Holi 2026 Wishes: इन खूबसूरत संदेशों से अपने प्रियजनों को दें होली की शुभकामनाएं, खुशियों से भर जाएगा जीवन

होली 2026 के मौके पर अपने दोस्तों और परिवार को भेजें दिल से लिखे शुभकामना संदेश, शायरी और WhatsApp स्टेटस. यहां पढ़ें और कॉपी करें खास Holi Wishes.

More Articles Like This

Exit mobile version