जालंधरः ट्रॉली से टकराई हाई स्पीड कार, दो दोस्तों की मौत, लौट रहे थे बर्थडे पार्टी से

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jalandhar Accident: जालंधर से दुखद खबर सामने आई है. यहां रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. पुलिस लाइन के पास स्थित फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार आगे चल रही ट्राली से टकरा गई. इस दुर्घटना में दो दोस्तों की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक शनिवार रात अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे. पार्टी के बाद रविवार सुबह दोनों कार में से लौट रहे थे. इसी दौरान पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर पर उनकी कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई.

टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों दोस्तों की मौत हो गई. राहगीरों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में थाना बारादरी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करवाया. पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतकों की पहचान स्पीड रिकार्ड कंपनी के मालिक दिनेश ओलख के बेटे दिवित ओलख और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ के रूप में हुई है. दोनों आपस में दोस्त थे. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

Latest News

उज्जैनः श्रीगंगा होटल में हादसा, वेस्टेज चैंबर की सफाई करने उतरे चार कर्मचारियों की मौत, जहरीली गैस की आशंका

Shri Ganga Hotel Accident: उज्जैन से बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां देवास रोड पर स्थित 'होटल...

More Articles Like This

Exit mobile version