जालंधर: अमित शाह की रैली से पहले स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी, मचा हड़कंप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Crime: जालंधर में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की होने वाली रैली से पहले स्कूलों और देवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह जालंधर के कैंब्रिज स्कूल के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश मिला. ई-मेल में दावा किया गया है कि 11:11 बजे स्कूलों और 12:11 बजे देवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाया जाएगा. देवी तालाब मंदिर में गृह मंत्री अमित शाह के जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है.

धमकी भरा ई-मेल मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ई-मेल के स्रोत और उसमें किए गए दावों की जांच कर रही है. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए संबंधित एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं.

Latest News

भारत के स्टील सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में उत्पादन 3.7% बढ़कर 81.8 मिलियन टन पहुंचा

India Steel Production: भारत के स्टील सेक्टर ने चालू FY26-27 की पहली छमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है. घरेलू...

More Articles Like This

Exit mobile version