Jalandhar: पंजाब के युवक की कनाडा में गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jalandhar: पंजाब के युवक की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक युवक की पहचान इंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है, जो लुधियाना जिले के गांव जंड का रहने वाला था. सूचना मिलने पर मृतक के घर कोहराम मच गया.

इंद्रपाल कनाडा में चलाता था ऊबर टैक्सी

बताया गया है कि इंद्रपाल कनाडा में ऊबर टैक्सी चलाता था. अभी घर के बाहर आकर उसने टैक्सी पार्क ही की थी कि अचानक एक अज्ञात व्यक्ति ने आकर उस पर चार गोलियां चला गई. गंभीर रूप से घायल होने से इंद्रपाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

बताया गया है कि इंद्रपाल करीब डेढ़ वर्ष पहले कनाडा के एडमंटन में गया था. वहां वह टैक्सी चलाने का काम करता था. इंद्रपाल की पत्नी गर्भवती है. उसने अपनी पत्नी को वर्क परमिट पर बुलाया था. वहां वह अपनी पत्नी और 8 साल की बेटी के साथ रहता था.

इंद्रपाल के दोस्त हैरी ने बताया

इंद्रपाल के दोस्त हैरी ने बताया कि चार गोलियां लगने से उसकी मौत हो गई. जिस मकान में इंद्रपाल रहता था, वहां नीचे कुछ और युवक भी किराए पर रहते थे. अब यह बात क्लियर नहीं है कि गोलियां चलाने वाले का टारगेट उन युवकों में से कोई था या इंद्रपाल ही था. हैरी के अनुसार, परिवार की वित्तीय हालत काफी नाजुक है. कई सोशल साइट्स पर फंड भी लिया जा रहा है, ताकि परिवार की मदद हो सके.

इंद्रपाल सिंह करीब डेढ़ वर्ष पहले हॉन्गकॉन्ग से कनाडा आया था. पुलिस की प्राथमिक जांच के मुताबिक, हत्या किसी व्यक्तिगत रंजिश या गैंगवार से जुड़ी होने का पुलिस को शक है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Latest News

पीएम मोदी सोमवार को करेंगे असम और पुडुचेरी की जनता से संवाद,  ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में हाेंगे शामिल 

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पुडुचेरी और असम में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा...

More Articles Like This

Exit mobile version