जलगांव ट्रेन हादसा: डिप्टी CM का बड़ा खुलासा, चाय वाले की अफवाह से गई 13 लोगों की जान?

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jalgaon Train Accident: बुधवार की शाम महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैली. इससे ट्रेन में सफर कर रहे भयभीत चलती ट्रेन से ही कूदने लगे. इसी बीच बगल की पटरी पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन की जद में कूदने वाले कई यात्री आ गए. इस हादसे में 13 यात्रियों की जहां जान चली गई, वहीं कई गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना जलगांव की पाचोरा तहसील के परधाडे गाव के पास हुई.

Jalgaon Train Accident Photos Rumors on the Train Claims 13 Lives News in Hindi

वरिष्ठ रेल अधिकारी ने जानकारी दी कि ‘पुष्पक एक्सप्रेस के एक डिब्बे के अंदर ‘हॉट एक्सल’ या ‘ब्रेक-बाइंडिंग’ (जैमिंग) के कारण चिंगारी उठी, जिससे कुछ यात्री घबरा गए. उन्होंने जंजीर खींची और उनमें से कुछ पटरी से नीचे कूद गए. उसी समय बगल के ट्रैक से दूसरी ट्रेन गुजर रही थी.’

चाय वाले ने फैलाई थी अफवाह: अजित पवार
डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि यह अफवाह दो व्यक्तियों, उधल कुमार और विजय कुमार ने फैलाई. दोनों एक चाय वाले की बात में आ गए. सबसे पहले चाय वाले ने अफवाह फैलाई कि ट्रेन में आग लग गई है. इसके बाद ट्रेन के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. उस चायवाले ने खुद ही चेन खींच दी. जब ट्रेन धीमी होने लगी तो यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे.

पत्रकारों से बात करते हुए अजित पवार ने कहा, ”रेलवे हादसे के बाद प्रशासन और अन्य बल सक्रिय हो गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. श्रावस्ती के उधल कुमार और विजय कुमार ट्रेन में सवार थे. जनरल बोगी और ऊपरी बर्थ पर बैठे थे. पेंट्री से एक चाय बेचने वाले ने बोगी में आग लगने के बारे में चिल्लाया, दोनों ने यह सुना और घबरा गए.”

अजित पवार ने आगे कहा, “कुछ यात्री खुद को आग से बचाने के लिए चलती ट्रेन से बाहर कूद गए, लेकिन ट्रेन अच्छी गति से चल रही थी, इसलिए एक व्यक्ति ने चेन खींच दी और ट्रेन रुक गई. कई यात्री ट्रेन से उतर गए और आगे बढ़ गए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. इसी बीच सामने वाली पटरी से कर्नाटक एक्सप्रेस बहुत तेज गति से आई और रेलवे ट्रैक पार कर रहे यात्रियों को टक्कर मार दी.”

13 मृतकों में 10 की हुई शिनाख्त
डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि मारे गए 13 लोगों में से कुल 10 मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि तीन मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. घायलों की कुल संख्या 10 है, जिनमें 8 पुरुष हैं, जबकि दो महिलाएं हैं. उनका जलगांव के सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है.

मृतकों के परिजनों को दी जाएगी 1.5 लाख अनुग्रह राशि
रेल मंत्रालय ने जलगांव ट्रेन दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के लिए 1.5-1.5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है. रेल मंत्री कार्यालय ने कहा, “जलगांव ट्रेन दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 5,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version