Jammu Bus Accident: दुर्घटनाग्रस्त हुई मां वैष्णो देवी जा रही बस, एक श्रद्धालुओं की मौत, 40 घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा सांबा जिले में गुरुवार तड़के हुआ. एक बेकाबू बस पुल से नीचे गिर गई. इस हादसे में जहां एक यात्री की मौत हो गई, वहीं 40 घायल हो गए. इसमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. इससे मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच और बचाव कार्य में जुट गई. बताया जा रहा है कि सभी यात्री यूपी के अमरोहा जिले के रहने वाले है, जो माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए कटरा जा रहे थे.

टायर फटने से पुल से नीचे गिरी बस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई, जब श्रद्धालुओं से भरी बस माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए कटरा जा रही थी. कठुआ से कटरा की ओर जा रही बस का जिला सांबा के जतवाल क्षेत्र में अचानक टायर फट गया, जिससे बस बेकाबू होकर लगभग 30 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गई.

आठ यात्रियों की हालत नाजुक

दुर्घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग और राहगीर तत्काल मौके पर पहुंचे. पुलिस को सूचना देने के बाद बचाव कार्य में जुट गए. कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने लोगों की मदद से तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 40 यात्री घायल हो गए. आठ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए एम्स विजयपुर रेफर किया गया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This