जम्मू: सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच कठुआ में मुठभेड़, जैश का आतंकी घिरा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Encounter In Kathua: जम्मू से बड़ी खबर सामने आई है. यहां कठुआ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. सूत्रों की माने तो, बिलवार इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान जैश के एक आतंकवादी से मुठभेड़ हो रही है. आतंकवादी ने गोलीबारी की और सुरक्षाबल और पुलिस की टीम जवाबी कार्रवाई कर रही है.

जंगली क्षेत्र में हो रही मुठभेड़

जैश कमांडर मावी के फंसे होने की संभावना है. मुठभेड़ की यह घटना बिलवार के कहोग गांव के पास जंगली क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू करने के बाद हुई गोलीबारी के कुछ दिनों बाद घटी है.

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन तुती ने कहा कि स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) कठुआ के कमाध नाले के जंगल में आतंकवादियों से मुठभेड़ कर रही है. इस दौरान स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है.

Latest News

तंजानिया के हाथ लगा गैस का सबसे बड़ा खजाना, रातोंरात हुआ मालामाल

Africa celebration: अफ्रीकी देश तंजानिया के हाथ एक और खजाना लगा है. अमेरिका-ईरान की जंग की वजह से दुनिया...

More Articles Like This

Exit mobile version