Jammu: कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को किया ढेर, दो जवान घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu: गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकवादियों को ढेर कर दिया है, जबकि दो जवान घायल हो गए हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, कुलगाम जिले के कद्देर इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई है.

सुरक्षआबलों ने चलाया था तलाशी अभियान
संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार रात जिले के बेहीबाग इलाके के कद्दर में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.

अधिकारियों के अनुसार
अपने को घिरता देखकर आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग शुरु की. अधिकारियों के अनुसार, पांच आतंकवादियों के शव बाग पड़े हैं, लेकिन अभी तक बरामद नहीं किए गए हैं.

Latest News

07 August 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

7 अगस्त 2026, शुक्रवार को श्रावण कृष्ण नवमी, कृत्तिका नक्षत्र और वृद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version