Jammu: बारामुला के मलखाना कोर्ट परिसर में फटा ग्रेनेड, पुलिसकर्मी घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu: जम्मू से बड़ी खबर आ रही है. उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में ग्रेनेट फट गया. इसकी जद में आने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया.

बतायाजा रहा है कि मलखाना कोर्ट परिसर में गुरुवार को गलती से ग्रेनेड फट गया. इसकी जद में आने से जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक पुलिसकर्मी घायल हो गया.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब एक बजकर पांच मिनट पर बारामुला के मलखाना कोर्ट परिसर में गलती से ग्रेनेड फट गया. इस दुर्घटना में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. स्थिति नियंत्रण में है. घायल पुलिस कर्मी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. अधिकारी ने आम जनता से अनुरोध है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें.

Latest News

सुबह के नाश्ते में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, सेहत पर डालती हैं बुरा असर

Breakfast Tips: सुबह का नाश्ता दिन की सबसे जरूरी शुरुआत माना जाता है. इसमें ली गई डाइट हमारे मेटाबॉलिज्म,...

More Articles Like This

Exit mobile version