पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में 1 आतंकी ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Encounter in Pulwama: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. बता दें कि पुलवामा जिले के फ्रैसीपोरा मुरान इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है. फिलहाल मौके पर सर्च ऑपरेशन जारी है.

जानिए पूरा घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हो गई. इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को घेर लिया. जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई और मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया. वहीं, दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद से सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

तलाशी अभियान जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलवामा जिले के अर्शीपोरा इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली. जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया गया. तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी की. जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया और बाकी को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है. घेराबंदी के बाद तलाशी अभियान जारी है.

Latest News

Shardiya Navratri 6th Day: नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 6th Day: शारदीय नवरात्रि के छठे दिन आदिशक्ति की छठवें स्‍परूप मां कात्‍यायनी की पूजा की जाती...

More Articles Like This

Exit mobile version