Jammu-Kashmir: उड़ी में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir: उड़ी में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ हुई है. सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आतंकियों की घुसपैठ कोशिश को नाकाम कर दिया. सूत्रों के अनुसार, नियंत्रण रेखा के पास आतंकियों के एक समूह की हरकतों का इनपुट था, जिसके आधार पर सेना ने एलओसी के करीब कई जगहों पर नाके लगाए थे. इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए है.

इस दौरान सीमा पर संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं. आतंकियों को पाए जाने पर सुरक्षाबलों ने उन्हें ललकारा. परिणाम स्वरूप मुठभेड़ शुरू हो गई. गोलीबारी होते ही आतंकी भाग खड़े हुए. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने गोहालन इलाके में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं.

सेना ने बताया है कि उड़ी के पास दो आतंकवादी को ढेर करने में भी कामयाबी मिली है. आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. ऑपरेशन अभी जारी है.

फिलहाल, मारे गए आतंकी के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं है. सुरक्षाबल आतंकी की पहचान में जुटे हुए हैं. मालूम हो कि इससे पहले बीते बुधवार (21 जून) को बालामुला में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया था. ये दोनों तश्कर-ए-ताइबा से जुड़े थे.

Latest News

AI से न्यूड फोटो बनाने पर बवाल, xAI ने बैन लगाने वाली सरकार पर ही ठोका मुकदमा

Elon Musk: किसी भी सिंपल सी फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उसे नकली न्यूड तस्वीर में...

More Articles Like This